ग्रीन मैन प्रो. सुरेश देशवाल ग्रीन इंडिया अवार्ड से सम्मानित

6/8/2018 12:22:11 PM

अम्बाला(जतिन):  दिल्ली के प्रगति मैदान में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित 2 दिवसीय वर्ल्ड एनवायरनमेंट कांफ्रेंस व सम्मान समारोह में भारत सरकार के वाणिज्य व उद्योग मंत्री मुख्यातिथि सुरेश प्रभु द्वारा ग्रीनमैन प्रो. सुरेश देसवाल को ग्रीन इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा भारत देश को इस वर्ष वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे के आयोजन की मेजबानी का दायित्व दिया गया है।

जिसके तहत केंद्र सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय, सड़क एवं परिवहन, कोयला, हाऊसिंग व अर्बन अफेयर्स आदि मंत्रालयों के सहयोग से प्रगति मैदान में ग्रीन इंडिया सोसायटी द्वारा वर्ल्ड एनवायरनमेंट कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया व पर्यावरण संरक्षण हेतु  विभिन्न कंपनियों द्वारा बनाए गए विभिन्न उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

गवर्नमेंट कॉलेज के भूगोल विभाग में कार्यरत पर्यावरणविद ग्रीनमैन डा. सुरेश देशवाल को यह सम्मान उनके शिक्षण कार्य के साथ ही समाज सेवी के रूप में धरती पर प्राणी जगत के संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने व अपने व्याख्यानों द्वारा जनजागृति फैलाने के उत्कृष्ट कार्यों  के लिए दिया गया। प्रो. देसवाल ने अपने व्याख्यान में कहा कि धरती पर तेजी से कम हो रहे वन क्षेत्र के कारण बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग व जलवायु परिवर्तन से मानव जीवन ही नहीं बल्कि पूरा जैविक मंडल ही संकट में है। 
 

Rakhi Yadav