ये कैसी शादी! फेरों के लिए नशे में पहुंचा दूल्हा, हरकतें देख दुल्हन के परिजनों ने शादी से किया इनकार

3/6/2024 11:48:43 AM

पलवल : आज कल शादियों का सीजन चला हुआ है। हरियाणा के पलवल में शादी के दौरान फेरों के लिए दूल्हा नशे में धुत होकर पहुंचा। इस पर दुल्हन के परिजन गुस्से में आ गए और उन्होंने अपनी बेटी की शादी करने से ही मना कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। बात गाली-गलौज तक पहुंची तो लड़की वालों ने पुलिस बुला ली। बाद में दोनों पक्षों की पंचायत हुई। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। 

नशे में था बारात लेकर आया दूल्हा 

बताया जा रहा है कि चांदहट थाना के मीसा गांव की लड़की का रिश्ता फरीदाबाद में खुशीराम के बेटे के साथ तय किया गया था। सोमवार रात को दोनों की शादी थी। इसके लिए फरीदाबाद से बारात गांव मीसा पहुंची थी। आरोप है कि बारात लेकर आया दूल्हा नशे में था और गांव में आने के बाद से ही अजीब हरकतें कर रहा था। यह देख कर दुल्हन के परिजन गुस्सा हो गए और उन्होंने दूल्हे को फेरों से उठा दिया। पुलिस दूल्हे व उसके पिता को अपने साथ थाने ले गई।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana