अग्रोहा पुरातात्विक स्थल पर ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार सर्वे आरंभ, ज्ञानचंद गुप्ता और डॉ कमल गुप्ता ने किया शुभारंभ

3/11/2024 6:21:17 PM

हरियाणा डेस्क: हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने सोमवार को हिसार के अग्रोहा पुरातात्विक स्थल पर ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) सर्वेक्षण कार्य का शुभारंभ किया।

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने सोमवार को हिसार के अग्रोहा पुरातात्विक स्थल पर ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार  सर्वेक्षण कार्य का शुभारंभ किया।हाल ही में अग्रोहा पुरातात्विक स्थल को विकसित के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और हरियाणा पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के बीच समझौता हुआ था, जिसके उपरांत सर्वेक्षण कार्य आरंभ कर दिया गया है।सर्वेक्षण पूर्ण होने उपरांत आगामी कार्यवाही की जाएगी। अग्रोहा पुरातात्विक स्थल पर आखिरी बार वर्ष 1978 से 1981 के बीच में उत्खनन का कार्य किया गया था। अभी तक यहां हुए अध्ययन में अग्रोहा पुरातात्विक स्थल पर टीले के नीचे प्राचीन सभ्यता के होने के प्रमाण मिले हैं।

 

Content Editor

Nitish Jamwal