Farmers Protest 2.0: शंभू बॉर्डर पर GRP सब इंस्पेक्टर की मौत, फिर आंसू गौस के गोलों की बरसात

punjabkesari.in Friday, Feb 16, 2024 - 02:47 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : किसानों के दिल्ली कूच का आज चौथा दिन है। अंबाला शंभू बॉर्डर में तैनात GRP के SI हीरालाल की मौत हो गई। इसकी वजह आंसू गैस के गोले से दम घुटना बताई जा रही है। वहीं आज फिर शंभू बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बन गई है। फिर पुलिस और किसान आमने-सामने हो गए है। पुलिस ने फिर आंसू गैस के गोले दागे।

PunjabKesari

PunjabKesari

आज सुबह भी शंभू बॉर्डर पर एक किसान की मौत हो गई थी। किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक किसान की पहचान ज्ञान सिंह रुप में हुई है। 


बता दें कि कल गुरुवार 15 फरवरी को चंडीगढ़ में किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच तीसरे दौर की बातचीत ​भी बेनतीजा रही। बैठक देर रात में करीब साढ़े 5 घंटे चली। सूत्रों के अनुसार, सरकार ने एमएसपी पर कानून बनाने के लिए कमेटी बनाने का प्रस्ताव दिया, जिसमें किसान और सरकार दोनों के प्रतिनिधि होंगे। किसान नेता एमएसपी गारंटी पर अड़े रहे। मीटिंग में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल, नित्यानंद राय के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे। अब रविवार 18 फरवरी शाम 6 बजे फिर से बैठक होगी। तब तक दोनों पक्षों ने शांति बनाए रखने का आश्वासन दिया है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static