GST से सरकार ने कमजोर व कमेरे वर्ग को और कमजोर किया : दुष्यंत

6/25/2017 1:41:07 PM

खरखौदा : सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार ने जी.एस.टी. लागू करके पहले से कमजोर कमेरे वर्ग को और कमजोर करने का काम किया है। भाजपा सरकार ने चुनावी वायदे के अनुसार न तो युवाओं को रोजगार दिया है और न ही बेरोजगारी भत्ता। इनैलो का मिशन है कि क्षेत्रीय उद्योगों में क्षेत्रीय युवाओं को अधिकाधिक रोजगार के अवसर मिलें। गांव सिसाना में ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जी.एस.टी. लागू होने पर ट्रैक्टर जैसे किसान उपयोगी वाहन टैक्स के दायरे में आ जाएंगे। इसी तरह से खाद व बीज आदि पर टैक्स लग जाएगा। जिससे कि पहले से ही कर्ज की मार झेल रहे किसान और कर्जवान हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अपने हितों के लिए आंदोलनरत निहत्थे किसानों पर सरकार गोली चलवा रही है। जिसका बदला किसान व देश की जनता चुनाव आने पर सूद समेत लेगी। उन्होंने कहा कि एस.वाई.एल. के मुद्दे को लेकर 10 जुलाई को इनैलो द्वारा अम्बाला में हाईवे जाम किया जाएगा। इस अवसर पर पदम दहिया, राजकुमार रिढाऊ, अशोक राणा, सुमित राणा, मुकेश बागड़ी, राजू धानक, सुरेश रोहट, कुनाल गहलावत, अनीता खांडा, मा. बलराज तोमर, प्रेम लीला, विनोद चौहान, प्रोमिला आदि मौजूद थे।

राई में भी की जनसभाएं

सांसद एवं इनेलो के नेता दुष्यंत चौटाला ने गांव झुंडपुर और हलके सबसे बड़े गांव मुरथल में युवाओं को सम्बोधित किया। इससे पहले गांव मुरथल में पहुंचने पर युवा नेता प्रदीप आंतिल ने अपने साथियों के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर हलकाध्यक्ष रामकिशन तुषीर, अशोक कौशिक, अजीत आंतिल, जे.पी. रेवली, ओम प्रकाश रसोई, प्रमोद मोदी, प्रदीप आंतिल एवं युवा हल्का अध्यक्ष रविन्द्र साफियाबाद सहित सैंकड़ों कार्यकत्र्ता मौजूद थे।