गन की नोक पर लुटेरों ने की चोरी,CCTV में कैद

3/18/2017 11:28:46 AM

सिरसा (सतनाम सिंह):सिरसा में लूटेरों के हौंसले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। गत दिवस दिनदहाड़े एक लूटेरे ने गन की नौक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। लूट की ये सारी वारदात दुकान में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। आरोपी ने अपनी पहचान छुपाने के लिए हेलमेट पहन रखा था। फिलहाल पुलिस ने सी.सी.टी.वी फुटेज की मदद से अपनी जांच शुरू कर दी है। रिया ट्रेवल पर काम करने वाले राजेश कुमार ने बताया कि सफेद रंग के कुर्ते पजामे में एक व्यक्ति अंदर आया और गन निकालकर थैले में पैसे भरने की बात कही। पैसे लेकर वो भाग गया। शोर मचाने पर पड़ोस चाय बनाने वाले ने पकड़ना चाहा लेकिन वो हाथ से निकल गया। इस हाथापाई में कुछ रुपए मिल गए लेकिन 60 हजार रुपए वो लेकर वो भाग गया। पुलिस को सूचना दी गई जिसपर पुलिस कार्रवाई कर रही है। 

वहीं, चाय का काम करने वाले राज कुमार ने बताया कि शोर सुनने पर लुटेर का पीछा किया। उसे पीछे से पकड़ लिया था उसके हाथ से पैसो का थैला गिर गया था तभी उसने मुझ पर पिस्तौल तान दी मैंने अपना बचाव किया इतने में वो भाग गया। जांच अधिकारी भूदेव सिंह ने कहा उनको सुचना मिली थी कि किसी व्यक्ति ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है।