Palwal में धांय-धांय : 2 पक्षों के बीच मामूली विवाद में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक ही पक्ष के 3 लोग घायल

punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 03:57 PM (IST)

पलवल (गुरुदत्त) : पलवल के गांव आलीमेव में अचानक हुई गोलीबारी की घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई। मामूली विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि मामला पत्थरबाजी से होते हुए फायरिंग तक पहुंच गया, जिसमें एक ही पक्ष के 3 लोग गोली लगने से घायल हो गए। घायलों का इलाज पलवल के नागरिक अस्पताल में चल रहा है।
 
जानकारी के अनुसार गांव आलीमेव में खेत की भराई के पैसे मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। 8 मई की शाम पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसके बाद झगड़ा बढ़ गया और पत्थरबाजी शुरू हो गई। मौके पर मौजूद गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।बताया जा रहा है कि झगड़े के बाद पीड़ित पक्ष ने उसी समय थाने में शिकायत भी दी थी। लेकिन अगले दिन सुबह विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया और अचानक फायरिंग शुरू हो गई। इस गोलीबारी में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए।

PunjabKesari

नंबरदार के बाजू में अभी भी फंसी है गोली

घायलों में नासिर के बेटे हामिद, बेटी नफीसा और चाचा इस्लाम नंबरदार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इस्लाम नंबरदार के बाजू में गोली अभी भी फंसी हुई है। पीड़ित नासिर ने बताया कि 8 मई की शाम मामूली कहासुनी के बाद हुए झगड़े में उनके पिता को पत्थर लगने से चोट आई थी, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी थी। आरोप है कि अगले दिन सुबह दूसरे पक्ष के लोगों ने दोबारा हमला कर फायरिंग कर दी।

तीनों मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है

वहीं, पलवल नागरिक अस्पताल के डॉक्टर अमित कुमार ने बताया कि कल का मामला है। आज यहां गोली लगने से घायल तीन मरीज अस्पताल पहुंचे हैं। प्राथमिक उपचार किया जा चुका है। इन तीनों की एमएलसी हथीन पीएचसी में कटी है। वहां से इन्हें नागरिक अस्प्ताल रेफर किया था।  तीनों मरीजों  की हालत फिलहाल स्थिर है। जिनकी आवश्यक जांच कराई जा रही हैं।

बहीन थाना पुलिस प्रभारी से फोन पर हुई बात के अनुसार उनका कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है, लेकिन अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिलने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। थाना प्रभारी के अनुसार शिकायत मिलते ही तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static