वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

12/6/2016 1:57:29 PM

गुड़गांव: शहर के राजेंद्र पार्क थाना एरिया अंतर्गत एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 साल के एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 

घटना रविवार की सुबह की बताई जाती है, धनवापुर दौलताबाद रोड पर एक तेज गति से आ रहे वाहन ने एक युवक को धक्का मार दिया, वाहन के धक्के से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।