जी-20 की बैठक से विश्व में गुड़गांव को मिलेगी नई पहचान: राव महेंद्र सिंह

3/2/2023 2:03:01 PM

गुड़गांव,(ब्यूरो): गुड़गांव में हो रही जी-20 एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक ने गुड़गांव को नई पहचान दे दी है। नवीन मंडल महामंत्री, युवा मोर्चा भाजपा एवं वार्ड-35 के भावी पार्षद प्रत्याशी राव महेंद्र सिंह ने कहा कि गुड़गांव वासियों के लिए यह गौरव की बात है कि इन बैठकों के लिए गुड़गांव को चुना गया। इन बैठकों से विश्व में गुड़गांव को नई पहचान मिल गई है। गुरु की पवित्र भूमि से भ्रष्टाचार के खिलाफ लिया गया संकल्प अंजाम तक पहुंचेगा।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।


राव महेंद्र सिंह  ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल जीरो टॉलरेंस की नीति को लेकर चल रहे हैं। सीएम तकनीक को लेकर सदैव अपडेट रहते हैं। यही कारण है कि आज हरियाणा में तकनीकी के कारण लोगों को सरकारी कार्यालयों का चक्कर काटने से छुटकारा मिला है। सीएम मनोहर लाल का पूरा फोकस गुड़गांव को दुनिया का सबसे बेस्ट सिटी बनाना है और इसके लिए वे दिन रात काम कर रहे हैं। जी-20 की बैठकों में भ्रष्टाचार को लेकर मंथन हो रहा है। विदेशी मेहमान जब अपने देश लौटेंगे तो वे गुड़गांव की भूमि से मनोहर सुशासन का संदेश लेकर जाएंगे। भाजपा नेता ने कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा केंद्र की मोदी व प्रदेश की मनोहर सरकार की नीतियों को लेकर मैदान में उतरेगी।

Content Writer

Pawan Kumar Sethi