ASI की बेटी ने UPSC परीक्षा में पाया 265वां रैंक, साल 2023 में आई थी 584वें स्थान पर

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 04:49 PM (IST)

गुड़गांव,(ब्यूरो): कहते हैं मेहनत ऐसी करो कि कामयाबी शोर मचा दे। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है गुड़गांव पुलिस के ASI रामबीर की बेटी ने जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC की परीक्षा में 265वां स्थान हासिल किया है। यह कोई पहली बार नहीं है जब ASI की बेटी UPSC परीक्षा देने गई हो। इससे पहले साल 2023 में भी परीक्षा में भाग लेकर 584वें स्थान पर रही थी। इस उपलब्धि से गुड़गांव पुलिस के ASI रामबीर के परिवार में खुशी का माहौल है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

आज पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा द्वारा सहायक उप निरीक्षक रामबीर सिंह, जो क्राइम ब्रांच पीओ स्टाफ में कार्यरत हैं, उनकी बेटी प्रख्या गुलिया को यूपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करने पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

प्रख्या गुलिया एक होनहार एवं मेहनती छात्रा रही है। उन्होंने नेकी राम कॉलेज, रोहतक से अपनी बीएससी व बीएड की पढ़ाई पूरी करने के बाद यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की। निरंतर मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने यूपीएससी परीक्षा 2025 में पूरे देश में 265वां रैंक हासिल किया है।

 

आपको बता दें कि प्रख्या गुलिया इससे पहले भी वर्ष 2023 में यूपीएससी परीक्षा के माध्यम से 584वां रैंक प्राप्त कर चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर गुरुग्राम पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static