मॉल में चल रहा था ऐसा गंदा काम की पुलिस भी शरमा गई

8/19/2022 12:22:06 PM

गुड़गांव, (ब्यूरो) : सेक्टर-50 थाना एरिया के शॉपिंग मॉल में पिछले काफी समय से ऐसा गंदा काम चल रहा था कि पुलिस को भी एक बार शरम आ गई। पुलिस ने इस कार्य को बंद कराते हुए केस दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, ऑकस क्वांटम मॉल सेक्टर 51 में स्पा सेंटर में देह व्यापार किए जाने की सूचना गुड़गांव पुलिस को मिली थी। एसीपी अभिलक्ष जोशी ने ने मामले में एक टीम गठित कर मौके पर भेजी। टीम ने मौके पर जब रेड की तो सूचना सही पाई गई। इस पर टीम ने स्पा सेंटर के मैनेजर साउथ सिटी-2 निवासी योगेश, स्पा सेंटर मालिक सेक्टर-15 निवासी भगत सिंह को काबू कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त दो महिलाओं को भी काबू किया है जिसमें से एक महिला छत्तीसगढ़ की रहने वाली है जबकि दूसरी महिला मथुरा की रहने वाली है। 

 

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि स्पा सेंटर मालिक व मैनेजर ने दोनों महिलाओं को देह व्यापार में धकेला हुआ था। इसकी एवज में वह 2000 रुपए प्रति ग्राहक के अनुसार वसूली करते थे। पुलिस ने केस दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

 

Content Writer

Pawan Kumar Sethi