परिवार के साथ जेल से निकले गुरमीत राम रहीम, रिहा होने के बाद इस जगह जाएंगे बाबा, देखें वीडियो

2/7/2022 3:36:21 PM

रोहतक: दुष्कर्म और हत्या के केस में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को फरलो पर जेल से रिहा किया जाएगा। आज शाम तक वह बाहर जाएंगे। बताया जा रहा है कि राम रहीम का परिवार जेल पहुंच गया है। उनका बेटा जसमीत राम रहीम, बेटियां व दामाद जेल परिसर में पहुंच चुके हैं। बता दें कि राम रहीम गुरुग्राम डेरे पर पुलिस की निगरानी में रहेगा। इसके चलते सोमवार को जेल के आसपास पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस की निगरानी में राम रहीम को जेल से गुरुग्राम डेरे पर ले जाया जाएगा। 


बता दें कि बता दें कि साध्वियों के यौन शोषण मामले में सजा काट रहे डेरा प्रमुख ने 17 मई 2021को मां की बीमारी का हवाला देकर 21 दिन की इमरजेंसी पैरोल की मांग की थी। इस आवेदन पर उसे 21 मई 2021 को 12 घंटे की पैरोल मिली थी। इस तरह पिछले 8 महीने में राम रहीम को दूसरी बार जेल से रिहाई मिल रही है।

वहीं डेरा सच्चा सौदा की मैनेजमेंट का श्रद्धालुओं को खास संदेश भेजा है। उन्होंने भक्तों से कहा कि वह अपने घर पर रहे शांत रहे। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के कार्यक्रम को लेकर उन्हें जल्द  सूचित किया जाएगा। जो भी कार्यक्रम होगा उसकी डेरा के सोशल मीडिया पर सूचना दे दी जाएगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Isha