राम रहीम से मुलाकात पर इनेलो ने मंत्री पंवार से मांगा इस्तीफा

5/24/2018 1:45:49 PM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): साध्वियों से यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम से हरियाणा के एक कैबिनेट मंत्री की हाल ही में हुई मुलाकात चर्चाओं में है। जिसको लेकर इनेलो नेता आरएस चौधरी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए मंत्री पंवार के इस्तीफे की मांग की है। चौधरी ने कहा कि बीजेपी वोट लेने से लेकर आज तक राम रहीम से मिली हुई है। इसका मतलब चुनाव निकट हैं तभी मंत्री राम रहीम से मिलने जेल गए। 

चौधरी ने कहा कि राम रहीम से राजनीतिक चर्चा करने गए मंत्री कृष्ण लाल पंवार का इस्तीफा लिया जाए या बर्खास्त किया जाए। चौधरी ने कहा कि मंत्री आज तक कितनी जेलों में निरीक्षण करने गए हैं। मंत्री कल तक तो चंदे देते रहे हैं अौर आज भी बाबा या जी कहे बिना नहीं बोलते। बीजेपी सत्ता में आने के लिए राम रहीम के आगे नतमस्तक होते रहे हैं। बाद में चंदे देकर पैर पकड़ रहे हैं। 

जेल में राम रहीम से मुलाकात के मुद्दे पर जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार का कहना है कि जेल मंत्रालय मेरे पास है, मैं औचक निरीक्षण के लिए गया था, सोनारिया जेल, आम कैदियों की तरह ही राम रहीम से हुई मुलाकात की। 


 

Nisha Bhardwaj