दिल्ली कूच: सिंघु बॉर्डर पहुंचे गुरनाम चढूनी, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, पथराव शुरु

11/27/2020 3:08:44 PM

सोनीपत (पवन राठी): कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान किया हुआ है, इसके लिए किसान दिल्ली बॉर्डरों पर पहुंच गए हैं। यहां वह दिल्ली प्रवेश के लिए जुटे हुए हैं। सोनीपत के सिंघु बॉर्डर पर काफी संख्या में किसान पहुंचे हैं, किसानों को रोकने के लिए भारी संख्या में दिल्ली पुलिस तैनात है। इसी बीच सिंघु बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी भी पहुंच गए हैं, जिससे एक बार फिर स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। 



जिसके बाद यहां बॉर्डर पर किसान और पुलिस के बीच टकराव हो गया है। पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े, जिससे गुस्साए किसानों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। 

vinod kumar