गुरनाम सिंह को बनाया गया भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप का राष्ट्रीय अध्यक्ष

5/31/2021 12:23:18 PM

सोनीपत (पवन राठी): कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। रविवार को सोनीपत कुंडली बॉर्डर पर हरियाणा के किसान नेता एकजुट हुए और किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी को भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही आंदोलन को तेज करने के लिए आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।

आगामी 5 जून को पूरे देश भर में बीजेपी के घरों नेता और कार्यालय के बाहर कानून की प्रतियां जलाने का आह्वान संयुक्त किसान मोर्चा कर चुका है, जिसको लेकर हरियाणा के आला नेता कुंडली बॉर्डर पर एकजुट हुए और भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के रूप राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के रूप में चुना गया। 

इस मौके चढ़ूनी ने कहा कि आज की मीटिंग का मुख्य उद्देश्य किसान आंदोलन को और तेज करना है। 5 जून पूरे देश भर के बीजेपी नेताओं के घर और कार्यालयों के बाहर कानून की प्रतियां जलाई जाएंगी, जिसके लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई हैं। वहीं उन्होंने लॉकडाउन पर बोलते हुए कहा कि सरकार लोगों को घरों में कैद करके कोरोना से बचाव करना चाह रही है, लेकिन अस्पतालों में बेड की सुविधाएं नहीं है और ना ही ऑक्सीजन की पूर्ति कर पा रही है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Shivam