अगर कृषि अध्यादेश ठीक है तो सरकार जनता से वोटिंग क्यों नहीं करवाती: चढूनी

9/25/2020 7:08:56 PM

यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय): हरियाणा के यमुनानगर में किसानों ने आज कृषि विधेयकों के खिलाफ भारत बंद के दौरान अंबाला-सहारनपुर रेलवे ट्रैक सुबह से बाधित कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह इस धरने पर पहुंचे और उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि वह सरकार से आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं।

चढूनी ने कहा कि अगर सरकार कहती है कि अध्यादेश ठीक है तो जनता से वोटिंग करवाए, सरकार याद रखें कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। साथ ही उन्होंने कहा कि आप को बीजेपी नेताओं का गांव-गांव में भी विरोध करेंगे उन्हें गांव में घुसने नहीं देंगे। वहीं पूर्व मंत्री की कृषि बिल के समर्थन में ट्रैक्टर यात्रा को लेकर गुरनाम सिंह ने उन्हें गद्दार बताया और कहा कि ये जनता का गला घोंट रहे हैं।

गुरनाम सिंह ने बताया कि आज पूरे देश बंद का आह्वान किया गया था हरियाणा भी बंद है। आज का हमारा यह आंदोलन बहुत सफल रहा है। बहुत सी जगह पर सड़के जाम करी हुई है, रेलवे ट्रैक भी रुका हुआ है। कहीं बाजार पूरी तरीके से बंद है मंडियां पूरी तरीके से बंद हैं। मजदूर, व्यापारी,आढ़ती सब सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया, मजदूर से लेकर व्यापारी आज हर कोई आंदोलन कर रहा है, उनकी आवाज नहीं सुनी जा रही। 

Shivam