हरियाणा में Tractor Marchआज: पिहोवा में खुद गुरनाम सिंह चढूनी ने चलाया ट्रैक्टर, कहा- किसानों की मांग जायज

2/17/2024 1:50:46 PM

हरियाणा डेस्क : किसान आंदोलन का आज (17 फरवरी) को 5वां दिन है। पंजाब के किसान दिल्ली जाने की जिद को लेकर शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। इस आंदोलन के दौरान हार्ट अटैक से एक किसान और दम घुटने से एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो चुकी है। किसानों के समर्थन में आज भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ने हरियाणा में ट्रैक्टर मार्च का ऐलान किया है। वहीं फतेहाबाद जिले के पंजाब से लगी सीमाओं पर लगे सभी बैरिकेड्स पर शांति है। इंटरनेट न चलने के कारण आम जनता परेशान है।

बता दें कि कुरुक्षेत्र के पिहोवा में गुरनाम सिंह चढ़ूनी की अगुवाई में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। यहां गुरनाम सिंह चढूनी ने खुद ट्रैक्टर चलाकर मार्च निकाला है। उन्होंने इस दौरान कहा कि आंदोलन कर रहे किसानों की मांगें जायज है, सरकार को तत्काल मान लेनी चाहिए। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana