हरियाणा से है पंजाब के CM भगवंत मान की होने वाली पत्नी गुरप्रीत कौर, जानें क्या बोले हुड्डा

7/6/2022 6:44:41 PM

चंडीगढ़ (धरणी) : पंजाब के सीएम भगवंत मान 7 जुलाई यानि कल दूसरी शादी कर रहे हैं। इस बार मान जी हरियाणा के दामाद बनेंगे। उनकी दुल्हन का नाम डॉ. गुरप्रीत कौर है और वह हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा की रहने वाली हैं।

बताया जा रहा है कि शादी की रस्में चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस में होंगी। भगवंत मान का 2015 में पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से तलाक हो गया था। जिसके बाद उनकी पत्नी बच्चों को लेकर अमेरिका चली गई। पहली पत्नी से मान के 2 बच्चे हैं। वह मान के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में आए थे।

डॉ. गुरप्रीत कौर अपनी तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। उनकी बड़ी बहन नीरू की शादी अमेरिका में हुई है जबकि दूसरी बहन जग्गू ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ रहती हैं। गुरप्रीत कौर के पिता इंद्रजीत सिंह के पास कनाडा की नागरिकता है, जबकि उनकी माता राज हरजिंद्र कौर गृहिणी हैं। गुरप्रीत कौर का पिहोवा के वार्ड-5 की तिलक कॉलोनी में घर है। हालांकि उनका पैतृक गांव पिहोवा का गुमथला गढू है। उनके पिता इंद्रजीत सिंह नत्तफार्म पर खेती करते हैं। शादी के सिलसिले के चलते गुरप्रीत कौर का परिवार मोहाली में है। 2013 में गुरप्रीत कौर ने अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया। 2017 में उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की तथा 2019 में उनकी मुलाकात भगवंत मान से हुई। भगवंत मान तब संगरूर से लोकसभा सांसद थे। इसके बाद वह सीएम मान के विशेष कार्यक्रमों में शामिल होती रहीं। गुरप्रीत कौर के पिता सरपंच भी रहे चुके है। 

वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पंजाब के सीएम भगवंत मान की शादी को लेकर उन्हें आर्शीवाद दिया है। उन्होंने सीएम को विवाहित जीवन की शुभकामनाएं दी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


 

Content Writer

Manisha rana