गुरुग्राम: खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, घर की छत में हुआ छेद, 4 लोग बुरी तरह झुलसे

1/23/2022 9:44:59 AM

गुरुग्राम (मोहित) : गुरुग्राम की साइबर सिटी की शीतला कॉलोनी में खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर फटने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में 4 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को गुरुग्राम के नागरिक हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी गम्भीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दिल्ली से सफदरजंग हॉस्पिटल रैफर कर दिया है। सभी घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसा इतना जबरदस्त था कि घर की छत में छेद हो गया और कमरे में आग लग गई थी।

मामला शुक्रवार देर शाम का है। प्रत्यक्षदर्शी सुबोध की मानें तो देर शाम वह अपने घर की छत पर अपने दोस्त के इंतजार में खड़ा हुआ था। उसी दौरान तेज धमाका हुआ। जब तक वह कुछ समझ पाता पड़ोस के घर में आग लग चुकी थी। धमाके की आवाज सुन कर मौहल्ले के लोग वहां पहुचे और आग बुझाने में जुट गए।मौहल्ले के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और घर के अंदर पहुंचे तो देखा कि 4 लोग बुरी तरह से झुलस गए है। इस हादसे में संजू लक्ष्मी, निकित व एक अन्य बुरी तरह से झुलस गए है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड़ कर्मी घटना स्थल पर पहुंच गए। सिलेंडर में ब्लास्ट किस कारण से हुआ फायर विभाग और पुलिस इसकी जांच में जुट गए है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana