गुरूग्राम: कोरोना के मामलों में आई गिरावट, पॉजिविटी रेट हुआ 23.35℅

1/27/2022 9:14:52 PM

गुरुग्राम(मोहित): हरियाणा में कोरोना का हॉटस्पॉट कहे जाने वाले साइबर सिटी गुरुग्राम में अब कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। जहां गुरुग्राम में कोरोना के मामले 3000 से 3500 तक आ रहे थे तो वही अब ये आंकड़ा 2000 के आसपास रह गया है।जिससे पॉजिटिविटी रेट में भी कमी दर्ज की गई है।

गुरुग्राम के सिविल सर्जन डॉ वीरेंद्र यादव की माने तो 20 तारिक के बाद से कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है और आज भी कोरोना के 2 हज़ार के कम मामले आने की उम्मीद है। गुरुग्राम का पॉजिटिविटी रेट फिलहाल 20 से 22% के आसपास बना हुआ है। आने वाले दिनों में पॉजिटिविटी रेट में भी गिरावट दर्ज की जा सकती।  गुरुग्राम में कल भी कोरोना के 2261 नए मामले सामने आए है। जबकि 1 दिन में 3001 मरीजो को स्वस्थ घोषित किया गया।वही कोरोना के नए मामलों में गिरावट के साथ सक्रिय मरीजों के आंकड़े में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।फिलहाल गुरुग्राम में कोरोना के 10757 सर्क्रिय मरीज है।
 

Content Writer

Isha