टोल मांगने पर गाड़ी सवार युवक ने युवती को पीटा, घटना CCTV में कैद

8/29/2019 11:01:04 PM

गुरुग्राम (मोहित): गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल प्लाजा पर गुरुवार को टोल मांगने को लेकर युवती से मारपीट का मामला सामने आया है।



जानकारी के अनुसार युवती टोल प्लाजा के अंदर बैठी थी तभी अचानक उसकी कार वाले के साथ बहस हो गई जिसके बाद लड़के ने युवती को कई थप्पड़ और घूंसे मारे।बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार सुबह तकरीबन 11.50 बजे हुई। गाड़ी सवार दिल्ली से मानेसर जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी तक फरार है।

इस घटना का सी.सी.टी.वी वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ दिख रहा है टोलकर्मी लड़की से खिड़की से बाहर खड़ा एक लड़का बहस करता है. बात बढ़ने पर उसने लड़की को थप्पड़ मार दियास बाद में लड़की ने भी उसे थप्पड़ जड़ दिया। दोनों के बीच हाथापाई कुछ देर तक चलती है।

 

 

 

Isha