छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला गुरुकुल संचालक पहुंचा सलाखों के पीछे(Video)

9/28/2018 8:31:57 AM

हांसी (संदीप सैनी): गुरुकुल में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने अारोपी संचालक को गिरफ्तार किया था, जिसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, पेशी के दौरान पुलिस ने कोई रिमांड नहीं मांगा, जिसके चलते कोर्ट ने आरोपी संचालक कृष्णानंद को जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि हांसी के निकटवर्ती गांव घिराए के एक गुरुकुल में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने अाया था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुकुल संचानक को गिरफ्तार कर लिया था। हालाकि गुरुकुल की प्राचार्या फिलहाल फरार बताई जा रही है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित छात्राओं ने बताया कि गुरुकुल में रह रहे महाराज कृष्णानंद छात्राओं से छेड़छाड़ करता है। इस काम में प्राचार्या उसका सहयोग करती है। डी.एस.पी. नरेंद्र कादियान ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

कृष्णानंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सुनीता की तलाश जारी है। उधर, सुनीता ने पंजाब केसरी को फोन पर बताया कि ये 2 दिन पहले का मामला है। सुनीता के मुताबिक, 2 छात्राओं को किसी वजह से कक्षा में डांटा गया था, जिसके बाद ये शिकायत दी गई है। उन्होंने सफाई दी कि वे गुरुकुल से इस्तीफा दे चुकी हैं।

Rakhi Yadav