हरियाणा की 19 जेलों में मनाया जाएगा गुरुनानक देव जी का 550 वां प्रकाशोत्सव

11/2/2019 6:03:53 PM

हरियाणा: अब हरियाणा की जेलों में बंद बंदी भी गुरुनानक देव जी की जीवनी के बारे में जान पाएंगे और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सुधार पाएंगे। बता दें कि इस बार हरियाणा की 19 जेलों में भी इस पर्व को बड़े हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। 2 नवम्बर यानी कल सेन्ट्रल जेल अम्बाला में पंडितराव धरेण्व बाबा नानक का शांति एवं प्यार का पैगाम बन्दियों तक पहुचाएंगे।

हरियााण जेल विभाग बाबा नानक के 550वें प्रकाश उत्सव अनोखे ढंग से मनाने जा रहा है। हरियाण की सारी जेलों में बाबा नानक की शांति एवं प्यार का पैगाम पहुंचाने के लिए पंडितराव धरेण्वर को अनुमति दी गई है। जिसके द्वारा पंडितराव धरेण्वर हरियाणा की कुल 19 जेलों मे जाकर बाबा नानक की शांति एवं प्यार का पैगाम पहुंचाने का कार्य करेगें।

श्री जपजी साहिब को कन्नड भाषा में अनुवाद करने वाले पंडितराव धरेण्वर यमुना नगर सुधार घर से शुरू करके अम्बाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत , रोहतक, जींद, हिसार और सिरसा सुधार घरों में बाबा नानक के शांति एवं प्यार का पैगाम पहुचाएंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए अंबाला सेंट्रल जेल के DSP ने बताया कि इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां जोरों पर हैं और ऐसे कार्यक्रम बन्दियों के लिए बेहद लाभदायक साबित होते हैं।

Isha