गुटखा, तंबाकू से भरा मिला गोदाम, प्रशासन ने किया सील

5/1/2021 3:57:27 PM

 

नांगल चौधरी (योगेंद्र सिंह) : कोरोना संकट एवं लॉकडाउन की संभावनाओं के चलते व्यापारी कालाबाजारी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी प्रकार की एक शिकायत पर एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम गोदाम पर पहुंची। गोदाम में ताला लगा था और गोदाम मालिक ने चाबी देने में आनाकानी की।

इससे पुलिस को शंका हुई और उसने दबाव बनवाकर गोदाम खुलवाया। गोदाम खोलने पर अंदर का नजारा देखकर अधिकारी हैरान रह गए। गोदाम में गुटखा, तंबाकू, जर्दा का भंडार मिला। इतनी अधिक मात्रा में सामान देखकर पुलिस ने व्यापारी से रजिस्ट्रर, खरीदी बिल, स्टॉक काउंट किया लेकिन इसमें काफी गोलमाल नजर आया। इस पर पुलिस ने सेल टैक्स और फूड सेफ्टी ऑफिसरों को इसकी जानकारी देकर जांच करने को कहा। उक्त अधिकारी आज जांच करेंगे। पुलिस ने गोदाम सील कर दिया है। कोरोना के कारण लॉक डाउन की अफवाहों के बीच खाद्य सामग्री से लेकर गुटखा, पाउच, जर्दा जैसे सामान भी महंगे दाम पर बिक रहे हैं। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Content Writer

Manisha rana