पंखे से फंदा लगाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, सुसाईड नोट में बताई वजह (VIDEO)

1/16/2019 12:45:21 PM

बहादुरगढ़(प्रवीण): बहादुरगढ़ के धर्मविहार के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने घर के कमरे की छत पर लगे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक ने एक सुसाईड नोट भी लिखा जिसमें उसने आत्महत्या का कारण फाईनेंसरों द्वारा दबाव बनाना बताया है। मृतक एक फैक्ट्री में काम करता था, जिसने अपना काम शुरू करने के लिए कर्ज ले रखा था। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने सुसाईड नोट व मृतक के भाई के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।



जानकारी के मुताबिक, धर्मविहार का रहनेवाला  29 वर्षीय श्याम घर में अपने कमरे पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस के हाथ एक सुसाईड नोट लगा, जिसमें मृतक ने आत्महत्या का कारण फाईनेंसरों का दबाव होना लिखा। बताया जा रहा है कि श्याम एक फैक्ट्री में काम करता था। वह अपना काम शुरू करने के लिए होम क्रेडि प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से लोन लिया था। फाइनेंसरों के दबाव के कारण रिश्तेदारों से भी पैसे मांगे थे। कर्ज चुकाने के लिए कि़स्त का जुगाड़ नहीं होने पर उसने फांसी लगा ली।



मृतक के जीजा दीपक ने बताया कि वह पैसे मांगने के लिए उनके पास भी आया था। लेकिन वह पैसे देने में असमर्थ थे। जिसके बाद श्याम वापस आ गया और सुबह के समय उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने कमेटी डालने वाले और होम क्रेडिट कंपनी के एक एंप्लॉय के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दी है।

Shivam