ज्ञानचंद गुप्ता बने 14 वीं विधानसभा के स्पीकर, कार्यभार संभाला(VIDEO)

punjabkesari.in Monday, Nov 04, 2019 - 03:55 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष के नाम पर मोहर लग गई है। सर्वसम्मति से पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता को 14वीं विधानसभा का स्पीकर चुना गया। स्पीकर चुनने के बाद ज्ञानचंद गुप्ता ने कार्यभार भी संभाल लिया है।

इस मौके पर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने स्पीकर बनने पर ज्ञानचंद गुप्ता को बधाई दी। इसके साथ ही विपक्ष ने भी ज्ञानचंद गुप्ता के नाम का स्वागत किया है। बता दें कि ज्ञान चंद गुप्ता पंचकूला से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। पिछली भाजपा सरकार के दौरान ज्ञान चंद गुप्ता विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक थे।।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Related News

static