होली खेलने के लिए घर से बाहर निकलना पड़ा महंगा, लड़ाई झगड़े में तीन हुए गंभीर रूप से घायल

3/9/2023 9:05:22 PM

ऐलनाबाद(सुरेंद्र सरदाना): होली का त्यौहार बेशक प्रेम और सौहार्द्य के प्रतीक का त्योहार माना जाता है, लेकिन अनेकों बार यह नासमझ के चलते लड़ाई झगड़े का रूप भी ले लेता है और त्योहार के गम्भीर परिणाम भुगतने पड़ते है। इसका ताजा उदाहरण हाल ही में होली के दिन दोस्तो में आपसी हुए मन मुटाव के बाद जमकर मारपीट हुई। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ितों के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  

ऐलनाबाद के वार्ड नम्बर 5 के रहने वाले गुरपाल सिंह ने स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज करवाई उसने बताया कि मेरे दो लड़के है। एक का नाम हरमीत सिंह और छोटे लड़के का नाम गुरमीत सिंह है। होली के दिन वह बाइक पर सवार होकर होली खेलने के लिए घर से निकले थे। इस दौरान कुछ लड़कों से उनकी कहासुनी होने के बाद दबंगों ने उनकी पिटाई कर दी,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। देखने वाली बात होगी कि आरोपियों की कब तक गिरफ्तारी होती है।   

        (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma