हैफेड के इंस्पेक्टर ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में DFSC को ठहराया दोषी

1/18/2017 11:45:53 AM

जींद (विजेंद्र कुमार): जींद में मकान नंबर 2444 अर्बन एस्टेट निवासी इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह ने सुसाइड कर लिया। मानसिक तनाव के चलते उसने अपने घर में फांसी लगा ली। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मृतक ने खाद्य आपूर्ति विभाग के नियंत्रक अशोक कुमार को दोषी ठहराया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि ईश्वर सिंह हैफेड विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत था जोकि मानसिक रूप से इसलिए परेशान रहता था क्योकि पिछले वर्ष जुलाना वेयर हाउस गोदाम से डिपो में भेजे जाने वाली गेहू के 2 ट्रक लोड हुए थे और ठेकेदार ने वो दोनों ट्रक आधिकारियों की मिलीभगती के चलते बाईपास कर दिए थे। उस मामले में खाद्य आपूर्ति विभाग के नियंत्रक अशोक कुमार ने ईश्वर को जबरन उस मामले में फसा दिया था, जिसके चलते मृतक 3 माह जेल में भी रहकर आया था। उसी दिन से ईश्वर मानसिक तनाव में रहने लगा। इसी मामले को लेकर ईश्वर ने आज  आत्महत्या कर ली। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, पुलिस जांच अधिकारी कुलवंत सिंह का कहना है कि मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमे मृतक ने खाद्य आपूर्ति विभाग के नियंत्रक अशोक कुमार को दोषी  ठहराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।