ओलावृष्टि से मंडी हुई पानी-पानी, किसी भी अधिकारी ने नहीं ली कोई सुध

5/10/2018 12:11:55 PM

भिवानी(अशोक भारद्वाज): भिवानी की अनाज मंडी में आज हुई अोलावृष्टि से किसान अौर व्यापारियों के अरमानों पर पानी फिर गया है। मंडी में फैली सरसों अौर गेंहू की फसल पानी से लबालब है। अभी तक किसी भी अधिकारी ने यहां की कोई सुध नहीं ली है। हालात यह हैं कि यदि यही रहा तो गेहूं और सरसों की फसल बोरियों और ढेरी में अंकुरित हो सकती है। 

मंडी के प्रधान ने व्यापारियों और किसानों की आवाज उठाई और उन्होंने कहा कि यहां हमारा कोई रखवाला नहीं है। मंडी में अनेक समस्याएं हैं, उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने भी अपना दुखड़ा रोया और आत्महत्या तक की बात कह डाली। मंडी में 3 दिन से गेहू की उठाई नहीं हो रही है। किसान 7 दिनों से सरसों की खरीद के लिए गुहार लगा रहे हैं अौर आज फिर अोलावृष्टि होने से उनके अरमानो पर पानी पिर गया है। 

Nisha Bhardwaj