सनसनीखेजः  पार्क में मिली आधी जली हुई लड़की, साथ में किसी लड़के के होने का शक... पुलिस जांच जारी

4/9/2024 11:04:59 AM

चंडीगढ़  (चन्द्र शेखर धरणी): चंडीगढ़ के सेक्टर 35 के पार्क में आधी जली हुई लड़की पुलिस को मिली है। इसकी सूचना पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने पुलिस को दी। देर रात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की को चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्थित सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया था। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया है।

अभी तक लड़की की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह लड़की मोहाली के गांव सोहाना की रहने वाली है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है की घटना से पहले इस लड़की के साथ में एक लड़का भी था। लेकिन वह मौके से फरार हो गया है। पुलिस अब उस लड़के की तलाश कर रही है। लड़की अभी कुछ भी बताने की हालत में नहीं है।

आग लगने के कारणों का उस लड़के की गिरफ्तारी या लड़की के ठीक होने के बाद ही पता चल पाएगा। अभी पुलिस यही मानकर चल रही है कि प्रेम प्रसंग के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है।

Content Writer

Isha