हांसी CIA इंचार्ज ने प्रदर्शनकारियों को दिखाई AK-47, SP बोले- मेरे गनमैन के पास भी है, यूज नहीं करते
punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2026 - 11:09 AM (IST)
हांसी (संदीप सैनी) : हांसी में जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर हो रहे प्रदर्शन के दौरान CIA इंचार्ज कप्तान सिंह ने प्रदर्शनकारियों को AK-47 दिखाई। इसका वीडियो भी सामने आया है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कप्तान सिंह बिना पुलिस वर्दी के दूसरे पुलिसकर्मियों के साथ खड़े हैं। वह अचानक आगे बढ़ते हैं और दूसरे CIA कर्मचारी के हाथ में मौजूद AK-47 उठाकर प्रदर्शनकारियों की ओर दिखाते हैं। हालांकि, दूसरा कर्मचारी AK-47 को अपने हाथ से नहीं छोड़ता।

वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मी कप्तान सिंह को रोकने की कोशिश करते भी नजर आ रहे हैं। उधर, इस मामले में जीवन कुंडू न्याय समिति की ओर से DGP हरियाणा, नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन और स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन को लिखित शिकायत भेजी गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि CIA इंचार्ज ने AK-47 से गोली मारने की धमकी दी। साथ ही SP विनोद कुमार के पथराव करने पर भी सवाल उठाए।

AK-47 को लेकर पूछे गए सवाल पर हांसी SP विनोद कुमार ने कहा, “AK-47 तो मेरे गनमैन और एस्कॉर्ट के गनमैन के पास भी थी, लेकिन उसका इस्तेमाल नहीं किया गया।