हांसी की वर्षा ने जीता DID Super Moms 3 का खिताब, मजदूरी से मुबंई तक के सफर की बताई कहानी(VIDEO)

9/26/2022 4:27:30 PM

हांसी(संदीप): हरियाणा के हिसार जिले के हांसी की रहने वाली वर्षा बुमरा ने जी टीवी पर प्रसारित होने वाला डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स’ के तीसरे सीजन का खिताब अपने नाम किया। शो का टाइटल जीतकर वर्षा ने हांसी के साथ ही हरियाणा के नाम को भी छोटे पर्दे पर नई पहचान दिलाने का काम किया है। डीआईडी सुपर मॉम्स का ग्रैंड फिनाले बीती रात था। जीतने के बाद वर्षा बुमरा सोमवार को हांसी पहुंची। घर पहुंचने पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।

 

 

वर्षा को जीत के साथ मिली साढ़े 7 लाख रूपए प्राइज मनी

 

बता दें कि हांसी की रहने वाली वर्षा ने शो में शुरू से आखिर तक अपने डांस परफॉर्मेंस से जजेस से लेकर ऑडियंस तक सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने अन्य सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर अपने सिर पर ‘डीआईडी सुपर मॉम्स’ का ताज सजाया है। इस सीजन को कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, अभिनेत्री भाग्यश्री और उर्मिला मातोंडकर  ने जज किया, जबकि जय भानुशाली इसके होस्ट रहे।

 

 

ग्रैंड फिनाले में वर्षा को ट्रॉफी के साथ साढ़े 7 लाख रुपये प्राइज मनी के रूप में मिले। वर्षा एक दिहाड़ी मजदूर हैं, जो दिन में 400 से 500 रुपए कमाती थीं। उन्होंने मजदूर से लेकर डांस शो के स्टेज तक का सफर बहुत मुश्किल से पूरा किया। आज वर्षा को मिली इस जीत के बाद वर्षा ने यह साबित कर दिया है कि अगर हौसले बुलंद हों तो इंसान किसी भी सपने को पूरा कर सकता है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Gourav Chouhan