हरीश गुम्बर विशेष वरिष्ठ सचिव के पद पर पदोन्नत, कई मंत्रियों के साथ कर चुके हैं काम

7/12/2020 6:06:22 PM

चंडीगढ़ (ब्यूरो): हरियाणा सरकार ने प्रदेश सचिवालय सर्विस के अधिकारी हरीश गुम्बर को वरिष्ठ सचिव से विशेष वरिष्ठ सचिव के पद पर पदोन्नत किया है। इस संबंध में प्रदेश की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने विगत दिवस आदेश जारी किए। 

उल्लेखनीय है कि हरीश गुम्बर मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत जिला के निवासी हैं और उन्होंने बतौर स्टेनो टाइपिस्ट 1982 में हरियाणा सचिवालय सेवा ग्रहण की थी। वे अब तक हरियाणा के कई वरिष्ठ मंत्रियों बीरेंद्र सिंह, प्रो. राम बिलास शर्मा, रिसाल सिंह, धर्मवीर गाबा, सुरेंद्र मदान के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में गुम्बर प्रदेश के परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा के विशेष वरिष्ठ सचिव के तौर पर कार्यरत हैं।
 

Edited By

vinod kumar