प्रदेश के सबसे बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम में छाया हरियाणवी फैशन शो का जादू

3/26/2017 8:04:00 PM

जींद (विजेंदर कुमार):हरियाणवीं का मंच सज्जा। मौका था पचास कोस की धरती पावन धरती स्थित गांव दनौंदा में राह ग्रुप फाउंडेशन की ओर से एस.एन.आर. ग्रुप ऑफ एजुकेशन के सहयोग से आयोजित प्रदेश के दूसरे हरियाणवीं फैशन शो का। जींद के  दनौंदा स्थित एस.एन.आर. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित इस राह ग्रुप की ओर से संस्कृति को सहेजन की कड़ी में राज्य की संस्कृति को रैंप पर उतरा गया तो लोग वाह-वाह कर उठे। इस फैशन शो के हरियाणवीं परिधानों ने ऐसा जलवा बिखेरा कि दर्शकों ने प्रत्येक प्रतिभागी का तालियों की गूंज से स्वागत किया। एक से एक रंग बिरंगी चुनरी, घाघरा, दामण और चोली से सजी देसी मॉडल अप्सराओं को मात दे रही थी। सिर पर घास की भरोटी व टोकनी पर टोकनी लेकर मॉडल जब राह के रैंप पर उतरी तो पंडाल तालियों से गड़गड़ा उठा। यही हाल पुरुषों को लेकर भी रहा। जब हुक्का गुड़गुड़ाता मॉडल रैंप पर आया तो दर्शकों के मुंह से अनायास ही निकल गया। वाह लाजवाब, हरियाणा। आरंभ से लेकर अंत तक दर्शकों को बांधे रखने वाले इस आयोजन में हरियाणवी संस्कृति का नजारा देख कर सभी हैरान रह गए कि हरियाणवी संस्कृति का इतना शानदार गौरव। राह ग्रुप के अनुसार इस तरह के कार्यक्रम प्रदेश में कर संस्कृति को बचाने का काम किया जाएगा।