दिल्ली में हुए निंदनीय घटनाक्रम ने भारत के लोकतंत्र की गरिमा को चोट पहुंचाई: हरविन्द्र

1/26/2021 6:45:10 PM

चंडीगढ़ (धरणी): घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण ने कहा है कि गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुए निंदनीय घटनाक्रम ने भारत के लोकतंत्र की गरिमा को चोट पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर जो उपद्रव तथा अव्यवस्था फैली, तिरंगे का अपमान हुआ, उसके लिए देश व समाज इन उपद्रवियों को कभी माफ नहीं करेगा। 

उन्होंने कहा कि जो लोग मर्यादा के बाहर जा रहे हैं वे अपने आंदोलन व अपनी मांग की वैधता व संघर्ष को खत्म कर रहे हैं। कल्याण ने कहा कि ट्रैक्टर मार्च कि जिम्मेदारी लेने वाले किसान संगठनों के नेता गायब हो गए हैं। उनको सामने आकर बताना चाहिए कि वे कौन हैं जो किसानों के नाम पर हिंसा कर रहे हैं और गणतंत्र दिवस के पावन दिन पर ऐसे वातावरण का ज़िम्मेवार कौन हैं ?
 

कल्याण ने देश का लाल क़िला देश के सम्मान का प्रतीक है और इस पर संविधान ने देश के प्रधानमंत्री को ही झंडा फहराने का अधिकार दिया है। आज तिरंगे के अतिरिक्त दूसरे झंडा फहराने की घटना देश के हर नागरिक को शर्मिन्दा करने वाली है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शर्तों के साथ किसानों को ट्रैक्टर परेड निकालने की इजाजत दी थी तथा किसान नेताओं ने भी खुद कुछ नियम तय किए थे, लेकिन ट्रैक्टर मार्च आगे बढ़ा तो प्रदर्शनकारियों ने सभी नियम-कायदे ताक पर रख दिए गए। 

vinod kumar