छावनी को मिला पहला SDM व तहसीलदार, विज कल करेंगे उद्घाटन

12/6/2016 12:24:31 PM

अंबाला (कमलप्रीत): अंबाला छावनी की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने के बाद छावनी को पहला SDM और पहला तहसीलदार मिल गया है। 

 

मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री अनिल विज कल छावनी के पहले SDM दफ्तर और तहसील कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। दोनों कार्यालय स्वस्तिक चौक स्थित आई.डी.डी.सी भवन में स्थापित किए जाएंगे। हाल में अंबाला छावनी को सब डिवीजन का दर्जा भी मिला है।