सपना चौधरी के बाद सोशल मीडिया में famous हुई ये लड़की, तस्वीरें वायरल (Pics)

11/20/2016 12:46:55 PM

अंबाला: सोशल मीडिया में फेमस रागिनी सिंगर सपना चौधरी की तरह हरियाणा में एक लड़की के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो हरियाणा में हुए किसी प्रोग्राम का हिस्सा बताया जा रहा है। हालांकि इसकी अभी तक पूरी तरह से पुष्टि नहीं हो पाई है।  

मिली जानकारी के अनुसार वीडियो में डांस करने वाली लड़की का नाम आरसी उपाध्याय बताया जा रहा है। फेसबुक पर 'आरसी उपाध्याय ऑफिशियल' के नाम से एक पेज भी है। इसने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। 

तस्वीरों में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि लड़की डांस कर रही है और प्रोग्राम में सैंकड़ों लोगों की भीड़ लगी है। बताया जा रहा है कि लड़की एक हरियाणवी फोक सॉन्ग पर डांस कर रही है और बैकग्राउंड में 'कबाड़ा हो जागा रे' गाना चल रहा है। यूट्यूब पर मौजूद 3 मिनट 22 सेकंड के वीडियो को अब तक लगभग हजारों बार देखा गया है।