डेरा सच्चा सौदा से जुड़ी महिला का शरीर मैडिकल रिसर्च कार्यों के लिए दान (Pics)

12/7/2016 4:04:07 PM

भिवानी (अशोक भारद्वाज): भिवानी में चारों तरफ इस महान महिला का जिक्र हो रहा था, जिन्होंने जीते जी अपनी आंख अौर शरीर का दान कर दिया था। 

 

यह गौरवशाली दानी महिला डेरा सच्चा सौदा भिवानी की साध-संगत से जुड़ी हुई है। शरीरदान जैसा कार्य कर मानव सेवा में अपना सहयोग देने वाली आत्मदेवी की इस पहल को हर किसी ने सराहा। इस का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए ब्लॉक भिवानी में आत्म देवी इसां के मरणोपरांत उनके परिजनों ने उनका शरीर मेडिकल रिसर्च कार्यों हेतु मेडिकल ए.एम.एस. दिल्ली में दान कर दिया। आत्म देवी इसां की बेटीओ ने उनकी अंतिम यात्रा अपने कंधो के साथ दी।

 

ब्लॉक भंगीदास सुभाष चुघ इंसा ने बताया कि सचखंडवासी माता आत्म देवी इंसा का परिवार डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा हुआ है तथा हर समय मानवता भलाई के कार्यों में अग्रणी रहता है। उन्होंने बताया कि उनके मरणोपरांत उनके बेटे राजू इसां ने उनका शरीरदान करवाया। इस मौके पर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फयर फोर्स विंग के सेवादारों, साध-संगत व उनके परिजनों व उनके बेटे पवन कुमार इंसा ने उनको नारों के साथ अंतिम विदाई दी।