शहीद मेजर संजीव की पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

12/2/2016 5:03:34 PM

भिवानी (अशोक भारद्वाज): हैलिकॉप्टर क्रैश में मृतक मेजर संजीव को पैतृक गांव में अंतिम विदाई दे दी गई है। पैतृक गांव बूढ़ाखेड़ा में नम आंखों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

2 बेटियों को छोड़ गए मेजर संजीव
संदीप अपने पीछे पत्नी शालिनी समेत 2 बेटियों को छोड़ गए हैं, जिनकी उम्र 8 व 2 साल की है। मेजर संजीव 2 बहनों में इकलौते भाई थे।

उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह पश्चिम बंगाल के सुकना आर्मी कैंप के पास क्रैश हुए हेलीकॉप्टर में भिवानी के मेजर संजीव लाठर समेत 3 अफसर शहीद हो गए थे और एक जेसीओ गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। चीता हेलीकॉप्टर गश्त करने के बाद हेलीपैड पर उतरते वक्त ये हादसा हो गया था। 

34 वर्ष के शहीद मेजर संजीव लाठर भिवानी के विद्या नगर के रहने वाले थे। वे अपने साथियों के साथ रूटीन कैंपेन पर गए थे। उनके पिता महेंद्र सिंह लाठर हरियाणा पुलिस से सब इंस्पेक्टर पोस्ट से रिटायर्ड हैं। वे तीन बहनों के इकलौते भाई थे। शहीद मेजर संजीव 54 गोरखा रेजिमेंट्स की एविएशन विंग में तैनात थे। वे आखिरी बार होली पर अपने घर आए थे।