आगरा के जिम्रास्टिक खिलाड़ी की अस्पताल में मौत

12/5/2016 10:48:25 AM

गुड़गांव: आगरा (यूपी) के घायल जिमनास्टिक खिलाड़ी बृजेश यादव को डॉक्टर बचा नहीं सके और गत उनकी मौत हो गई। गत 12 अक्तूबर से गुड़गांव के पारस अस्पताल में घायल खिलाड़ी का इलाज चल रहा था। यहां पर उसकी गर्दन का ऑपेरशन किया गया था और तभी से आई.सी.यू. में रखा गया था। 

जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय खिलाड़ी बृजेश यादव को आगरा में 10 अक्तूबर को जिमनास्ट इवेंट (फ्लोर एक्सरसाइज) पर प्रेक्टिस करने के दौरान गर्दन में चोट लगी थी, जिससे सांस लेने में ज्यादा परेशानी हो रही थी। इलाज के लिए बृजेश को गंभीर हालत में गुड़गांव के पारस अस्पताल में दाखिल कराया था, यहां पर करीब 4 घंटे लंबा ऑपरेशन चला था, लेकिन उनकी हालत में कोई ज्यादा सुधार नहीं हो सका था।