हरियाणा सरकार की कच्चे कर्मचारियों को बड़ी राहत, वेतन में बढ़ौतरी

11/18/2016 1:23:52 PM

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने कच्चे कर्मचारियों के हित के लिए एक अहम फैसला लिया है। जिसके चलते कर्मियों में खुशी की लहर है।

 

मिली जानकारी के अनुसार हरिय़ाणा सरकार ने अतिथि अध्यापक, आंगनवाडी वर्कर एवं हैल्पर, आशा वर्कर, कम्प्यूटर प्रोफेशनल और आऊटसोर्स कर्मियों के वेतन में बढ़ौतरी की है। इसके साथ ही आउटसोर्सिग नीति भाग-2 के तहत आने वाले कर्मचारियों के वेतन में भी वृद्धि की है। 

 

बताया जा रहा है कि सभी कर्मचारियों के वेतन और मानदेय में 2.57 का फीटमेंट फार्मूला 1 जनवरी, 2016 से लागू हो जाएगा।