कांग्रेसी पूर्व विधायक की बहू ने तहसीलदार सहित 8 लोगों पर लगाया यौन शोषण का आरोप

12/10/2016 4:56:11 PM

सोनीपत (परव राठी): सोनीपत शहर से कांग्रेसी पूर्व विधायक देवराज दीवान की पुत्रवधु ने तहसीलदार सहित अन्य 8 लोगों पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी कर जमीन हड़पने का भी आरोप है।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रहे देवराज दीवान के बड़े बेटे स्वर्गीय राकेश दीवान की पत्नी ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी थी।  आरोप है कि तत्कालीन सोनीपत के तहसीलदार विकास ने उसके साथ दुष्कर्म किया।  वहीं अन्य ने फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनवाकर उसकी जमीन हड़प ली। शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहसीलदार विकास, जेवेन्द्र और कमल, मनोज, पंकज, पवन, राकेश त्यागी जैनपुर टिकोला राजबीर यूपी निवासी, राजपाल बोहर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी 328, 342, 506, 384,120 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इस मामले में सोनीपत एस.पी. अश्विन ने बताया कि हमें कल एक महिला ने अपने साथ बलात्कार की शिकायत दी थी, जिसमे 8 लोगों के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज किया गया है। इसमें एक तहसीलदार भी शामिल है। इस मामले में तफ्तीश जारी है और अगस्त माह में हुए इसी मामले से जुड़ी शिकायत के आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी।