कोहरे की सफेद चादर में वाहन रेंगने को मजबूर (Pics)

12/8/2016 8:52:53 AM

हिसार (दिनेश भारती): हिसार में कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज की गई। हालात ये है कि वाहन रेंगने को मजबूर है और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर मौसम की बात की जाए तो अगले 2 दिनों तक धुंध का असर देखने को मिलेगा है। वही नोटबंदी के चलते लोगों का धंधा पहले से ही मंदा चल रहा था, लेकिन अब कोहरे से उनका धंधा चोपट होता दिखाई दे रहा है।  

हिसार में धुंध दिन प्रतिदिन बढती जा रही है। इससे बेशक किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। गेंहू की फसल को ज्यादा फायदा होने का अनुमान जताया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ मदन लाल खीचड़ ने बताया कि धुंध नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण तापमान में गिरावट आई है, जब धरती ठंडी हो जाती है तो आसपास के जो जलवाष्प होते हैं वो संगठित हो जाते हैं और धुंध का रुप धारण कर लेते हैं और इसमें दृष्टिता की काफी कमी आई है। जैसे ही हवा चलेगी तो यह धुंध साफ हो जाएगी लेकिन अगले 2-3 दिनों तक धुंध बने रहने की संभावना है। 

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आज का रात्रि जो तापमान है वो 9.5 दर्ज किया गया है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और धुंध क्लीयर होने के बाद भी गिरावट जारी रहेगी। मौसम वैज्ञानिक ने किसान भाइयों को सलाह देते हुए कहा कि ऐसी धुंध का चना और गेंहू की फसल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। सरसों पर भी अभी कोई नुकसान नजर नहीं आ रहा है। आने वाले समय में गेहूं और सरसों की फसल में आवश्यक अनुसार सिंचाई करें।

कोहरे का धंधे पर असर
दूसरी तरफ नोटबन्दी के बाद अब कोहरे का धंधे पर असर पड़ा है। इस बारे में एक दुकानदार ने बताया कि मौसम ने काफी परेशान किया हुआ है सुबह काम पर जाने के लिए देरी से निकलना पड रहा है और जो काम धंधा है वो भी बहुत कम हो चुका है और लोग कोहरे के छटने के बाद घरों से निकल रहे है जिससे उनके धंधे पर बुरा असर हुआ है।