घने कोहरे ने रोके वाहनों के पहिए, कई ट्रेनें लेट (Pics)

12/7/2016 10:45:19 AM

गोहाना (सुनील जिंदल): गोहाना में आज कोहरा छाने की वजह से सुबह से ही मौसम में ठंडक बनी रही। सुबह होने के बाद भी लोगों को सूरज देवता के दर्शन नहीं हुए। लोग सूर्य देवता की झलक पाने के लिए बेताब दिखे। वहीं, कोहरे का असर वाहनों और ट्रेनों पर दिखा। कोहरे के कारण ट्रेन भी घंटों लेट चलती नजर आई। देरी के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कोहरे के साथ-साथ ठंड ने भी दस्तक दे दी। दिन में भी गाड़ी चालक अपनी गाड़ियों की लाइटें जलाकर चल रहे थे। उधर, ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते हुए नजर आए तो स्कूल जाने वाले बच्चों को भी काफी परेशानी नजर आई। लोग सड़क किनारे खड़े होकर चाये भी पीते नजर आए।