सोनम कपूर व आदित्य रॉय ने रैम्प पर किया कैटवॉक (Pics)

12/4/2016 1:33:00 PM

गुड़गांव: न्यू गुड़गांव स्थित गोल्फ एंड कंट्री क्लब में गत रात्रि ब्लंडर्स प्राइड फैशन टूर का आयोजन किया गया, जिसमें अभिनेत्री सोनम कपूर व अभिनेता आदित्य रॉय कपूर ने रैंप पर कैटवॉक करके जलवे बिखेरे। 

इसके अलावा मॉडल्स ने फैशन डिजाइनर शांतनु एंड निखिल और राजेश प्रताप सिंह द्वारा डिजाइन किए गए कपड़ों को प्रस्तुत किया। देर सायं जैसे ही सोनम कपूर व आदित्य रॉय कपूर रैंप पर उतरे, वहां मौजूद युवाओं ने तालियां बजाकर स्वागत किया। दोनों एक्टर्स ने भी अपने-अपने अंदाज में अपने फैंस का अभिनंदन स्वीकार किया।