कोख के कातिलों का कहर जारी, फर्जी एम.बीबी.एस डॉक्टर गिरफ्तार

1/9/2017 4:32:35 PM

गुरुग्राम: साइबर सिटी गुरुग्राम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक मुन्ना भाई एमबीबीएस को गर्भपात करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर अशोक विहार के जन्नत हॉस्पिटल में छापामारी की और कोख के कातिल डॉक्टर को दो सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया। वहीं टीम ने रेड के दौरान गर्भ गिराने वाली दवाईयां और गर्भपात में इस्तेमाल होने वाले औजारों को भी सील कर दिया है। फर्जी डॉक्टर शाहिद अली कुरैशी और उसके एक साथी के खिलाफ पी.एन.डी.टी. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।