हैड कांस्टेबल ने की कार चालक पर फायरिंग, पुलिस कर्मचारी निलंबित

12/3/2016 1:36:58 PM

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड): हरियाणा के शाहाबाद में एक हैड कांस्टेबल ने कार्बाइन से 10 गोलियां चला दी, जिससे एक कार चालक घायल हो गया। 

मिली जानकारी के अनुसार घायल कार चालक ढेड़ सौ करोड़ रुपए की राशि लेकर चंडीगढ़ बैंक में जमा करवाकर वापिस हरियाणा की ओर लौट रहा था। तभी हैड कांस्टेबल ने फायरिंग कर दी। घटना 2 दिन पहले की बताई जा रही है। 

इस घटना के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज पुलिस कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया।