जलघर में डूबने से एक की मौत

1/14/2017 4:03:46 PM

हिसार: बरवाला के वार्ड-16 निवासी एक व्यक्ति की जलघर में डूबने से मौत हो गई।  पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी जगदीप सिंह ने बताया कि वार्ड-16 निवासी बिन्द्र (32) अपने घर से गया था और जब देर तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी परंतु रात तक उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। 

 

शुक्रवार सुबह उसके जूते जलघर के समीप पड़े पाए गए तो उसकी तलाश में जलघर को खंगाला गया। जिसके बाद जलघर में से उसकी लाश मिली। मृतक के ताऊ दर्शन लाल ने बताया कि जलघर में बिन्द्र का पैर फिसलने की वजह से यह हादसा हुआ है। मृतक विवाहित था। वह मेहनत मजदूरी का कार्य करता था। बिन्द्र मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा था।