मकान में ले जाकर युवक ने युवती से की घिनौनी हरकत

11/21/2016 3:41:16 PM

जगाधरी (पंकेस): शहर की प्रह्लादपुरी कॉलोनी में एक युवक ने घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती का मैडीकल करवाया। जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में अभी आरोपी युवक फरार हैं। 

 

मिली जानकारी के अनुसार जवाहर नगर कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय युवती ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि वह 18 नवम्बर को वह कॉलोनी में किसी काम से जा रही थी। रास्ते में उसे अमृत विहार दिल्ली निवासी युवक बबलू मिला। आरोपी ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ प्रह्लादपुरी कॉलोनी के एक मकान में ले गया। जहां पर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। 

 

वह आरोपी से बचकर अपने घर पहुंची और घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन उसे पुलिस थाने लेकर पहुंचे। जहां पर पुलिस ने सिविल अस्पताल ले जाकर युवती का मैडीकल करवाया। जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने लड़की के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, मामले की जांच कर रही ए.एस.आई. कुसुम बाला का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।