मजदूर को फोन पर बात करना पड़ा महंगा, करंट लगने से मौत

punjabkesari.in Saturday, Nov 19, 2016 - 02:57 PM (IST)

जाखल (हरिचंद): जाखल की नई बस्ती में निर्माणाधीन मकान में मजदूरी का काम करने वाले एक मजदूर को मोबाइल पर बात करनी उस समय महंगी पड़ गई जब वो छत के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज की तारों के साथ उसके सिर छू जाने से लगे जोरदार करंट से उसकी मौत हो गई। 

 

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के लेहल कलां निवासी कुलदीप गिल पुत्र सुखदेव गिल 30 वर्षीय जाखल की नई बस्ती में जगदीश के निर्माणाधीन मकान में छत का लेटर डालने आया मजदूर मजदूरी का काम कर रहा था तो अचानक उसके मोबाइल पर कॉल आ गई और वो बात करते समय छत के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज की तारों से उसका सिर छू गया और झटका लगते ही वह छत पर गिर गया। काम कर रहे मजदूर व आस-पास के पड़ोसियों ने उसे जाखल के सरकारी अस्पताल में ले गए जहां उसने दम तोड़ दिया। 

 

ए.एस.आई. सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई निक्का गिल के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जाता है कि मृतक की 2 साल पहले शादी हुई थी जो अपने पीछे एक लड़के को छोड़ गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static